Preloader

एलसीआईआईटी में मैक्लोड्स फार्मास्युटिकल्स का मेगा प्लेसमेंट ड्राइव |

एलसीआईआईटी में मैक्लोड्स फार्मास्युटिकल्स का मेगा प्लेसमेंट ड्राइव |

एलसीआईआईटी में मैक्लोड्स फार्मास्युटिकल्स का मेगा प्लेसमेंट ड्राइव |

Post Date: 01st July, 2026

​एलसीआईआईटी में मैक्लोड्स फार्मास्युटिकल्स का मेगा प्लेसमेंट ड्राइव, युवाओं को मिलेगा 4.5 लाख पैकेज ​बिलासपुर। शैक्षणिक उत्कृष्टता और प्लेसमेंट के लिए प्रतिबद्ध एलसीआईआईटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, बिलासपुर में 3 जुलाई 2026 को सुबह 10 बजे संस्थान के सेमिनार हॉल में मैक्लोड्स फार्मास्युटिकल्स के सहयोग से मेगा वॉक-इन ओपन प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित की जाएगी। ​इस ड्राइव में बिलासपुर सहित छत्तीसगढ़ के किसी भी मान्यता प्राप्त कॉलेज से पिछले तीन वर्षों के पासआउट अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे। चयनित उम्मीदवारों को 4.5 लाख रुपये प्रतिवर्ष तक का पैकेज, कंपनी के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) में तीन माह की पेड इंटर्नशिप तथा सफल प्रदर्शन के बाद फुल-टाइम स्थायी नौकरी का अवसर मिलेगा। ​प्लेसमेंट ड्राइव में डी.फार्मेसी अभ्यर्थी प्रोडक्शन, बी.एससी. (केमिस्ट्री) प्रोडक्शन एपीआई एवं क्यूसी सैंपलिंग, एम.एससी. (केमिस्ट्री/बायोटेक्नोलॉजी) एपीआई प्रोडक्शन एवं क्यूसी, जबकि बी.फार्मेसी और एम.फार्मेसी अभ्यर्थी फॉर्मुलेशन प्रोडक्शन, क्यूए और क्यूसी विभागों के लिए पात्र होंगे। एलसीआईआईटी ग्रुप के चेयरमैन प्रमोद जैन व ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट हेड अमित पांडेय ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ सम्मानजनक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है।

LCIT School Of Pharmacy
Near High Cout, Raipur Road
Bodri, Bilaspur
Chhattisgarh, India
Pin: 495220

Contact No.: (+91) 7440217555(Office), 9977647323
Email: principallcit.sop@gmail.com
Web URL: https://www.lcitsop.edu.in

© Copyright 2021 LCIT Bilaspur. All rights reserved.