सीएसवीटीयू की मेरिट सूची में एलसीआईआईटी का प्रदर्शन |
Post Date: 08th July, 2026
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय (सीएसवीटीयू) ने बीफार्मेसी सत्र 2025-26 के परीक्षा परिणाम घोषित किए। इसमें एलसीआईआईटी स्कूल ऑफ फार्मेसी के तीन विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय की टॉप-10 मेरिट सूची में जगह बनाई। विश्वविद्यालय की प्रावीण्य सूची में आदित्य तिवारी ने 82.50 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान, आयुषी गुप्ता ने 81.88 प्रतिशत अंकों के साथ छठवां स्थान और सृष्टि माणिकपुरी ने 81.22 प्रतिशत अंकों के साथ नवम स्थान प्राप्त किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रितेश जैन ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि को उनके निरंतर परिश्रम, अनुशासित अध्ययन, अनुभवी प्राध्यापकों के मार्गदर्शन और संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षण व्यवस्था का परिणाम बताया। उप प्राचार्य डॉ. शुभी श्रीवास्तव ने सफल विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को शुभकामनाएं दीं। एलसीआईआईटी ग्रुप के चेयरमैन प्रमोद जैन, वाइस चेयरमैन अंकित जैन और सचिव उपकार राय ने भी विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।
LCIT School Of Pharmacy
Near High Cout, Raipur Road
Bodri, Bilaspur
Chhattisgarh, India
Pin: 495220
Contact No.: (+91) 7440217555(Office), 9977647323
Email: principallcit.sop@gmail.com
Web URL: https://www.lcitsop.edu.in
Important Links
© Copyright 2021 LCIT Bilaspur. All rights reserved.
