Preloader

​एलसीआईटी में मेगा प्लेसमेंट ड्राइव 3 को ​हरिभूमि न्यूज |

​एलसीआईटी में मेगा प्लेसमेंट ड्राइव 3 को ​हरिभूमि न्यूज |

​एलसीआईटी में मेगा प्लेसमेंट ड्राइव 3 को
​हरिभूमि न्यूज |

Post Date: 01st July, 2026

​एलसीआईटी में मेगा प्लेसमेंट ड्राइव 3 को ​हरिभूमि न्यूज | बिलासपुर ​एलसीआईटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस बिलासपुर अपने सामाजिक उत्तरदायित्व को निभाते हुए इस सत्र में बिलासपुर और पूरे छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर लेकर आया है, जिसके तहत एलसीआईटी का ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल भारत की टॉप-10 फार्मा कंपनियों में शुमार मैकलोडस फार्मास्युटिकल्स के सहयोग से 3 जुलाई को सुबह 10 बजे से संस्थान के सेमिनार हॉल में वॉक-इन ओपन प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन करने जा रहा है। ​बिलासपुर के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके अभिभावकों के सपनों को साकार करने के उद्देश्य से आयोजित इस मेगा ड्राइव की सबसे खास बात यह है कि इसमें बिलासपुर व आसपास के किसी भी मान्यता प्राप्त कॉलेज से पिछले 3 वर्षों के पासआउट छात्र सीधे हिस्सा ले सकते हैं, जहाँ चयनित उम्मीदवारों को 4.5 एलपीए तक का शानदार सालाना सैलरी पैकेज और कंपनी के प्रतिष्ठित सीओई में 3 महीने की पेड इंटर्नशिप के साथ सीधे फुल-टाइम परमानेंट नौकरी पाने का शानदार मौका मिलेगा। इस ड्राइव के लिए निर्धारित पात्रता के अनुसार डी फार्मेसी पास उम्मीदवार प्रोडक्शन विभाग के लिए, बीएससी केमिस्ट्री के छात्र प्रोडक्शन एपीआई और क्यूसी सैंपलिंग विभाग के लिए; एमएससी केमिस्ट्री बायोलॉजी के छात्र एपीआई प्रोडक्शन और क्यूसी विभाग के लिए तथा बी फार्मेसी व एम फार्मेसी डिग्री धारक छात्र फॉर्मुलेशन प्रोडक्शन, क्यूए और क्यूसी के लिए पात्र होंगे। ​इस अवसर पर एलसीआईटी ग्रुप के चेयरमैन प्रमोद जैन ने कहा है कि हमारा उद्देश्य बिलासपुर संभाग के हर योग्य युवा के हाथ में एक सुरक्षित और सम्मानजनक भविष्य सौंपना है। संस्थान के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट हेड अमित पांडेय ने कहा मैक्लोड्स फार्मास्युटिकल्स जैसी वैश्विक कंपनी का कैंपस में आना छत्तीसगढ़ के युवाओं की काबिलियत पर उद्योग जगत के भरोसे को दर्शाता है। श्री पाण्डेय ने बताया कि इस संस्थान से पढ़कर निकले छात्र-छात्राएं प्लेसमेंट के माध्यम से देश-विदेश के नामी कंपनियों में आज अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

LCIT School Of Pharmacy
Near High Cout, Raipur Road
Bodri, Bilaspur
Chhattisgarh, India
Pin: 495220

Contact No.: (+91) 7440217555(Office), 9977647323
Email: principallcit.sop@gmail.com
Web URL: https://www.lcitsop.edu.in

© Copyright 2021 LCIT Bilaspur. All rights reserved.